Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsResidents Frustrated Over Non-Functional Street Lights in Khurja

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें नहीं हो रहीं ठीक, लोग परेशान

Bulandsehar News - खुर्जा में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे लोगों को रात में परेशानी हो रही है। नागरिकों ने कई बार नगरपालिका में शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि खराब...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 9 Feb 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें नहीं हो रहीं ठीक, लोग परेशान

खुर्जा। नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। लोगों ने कई बार शिकायत की है। जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है।

खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर, चमन विहार, गुलशन विहार, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष रोड, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। जो कि पिछले कई दिनों से खराब है। जिससे लोगों को रात के दौरान आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार नगरपालिका में शिकायत की है। जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है। खराब लाइटों के ठीक नहीं होने से लोग रात के दौरान अंधेरे में रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

कोट:

खराब लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। नई लाइटें भी लगवाई जा रहीं हैं। जल्दी ही सभी लाइटें ठीक हो जाऐंगी।

-अंजना सिंघल, अध्यक्ष, नगरपालिका खुर्जा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें