आठ घंटे 10 हजार घरों की बिजली गुल
Bulandsehar News - 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन-केबिल बक्शा फटने 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन-केबिल बक्शा फटने 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन-केबिल बक्शा फटने 33 केवीए लाइन म

शहर में धरपा से आ रही 33 केवीए की लाइन में शुक्रवार तड़के ब्रेकडाउन और अनूपशहर अडडा बिजलीघर पर केबिल बक्शा फटने से करीब आठ घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। जिससे करीब 10 हजार घरों की बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को पेयजल संकट समेत विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ा। करीब 12 बजे बिजली सप्लाई सुचारु होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। जिसके बाद धरपा से आ रही 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन मिला। इसके चलते आवास विकास द्वितीय, टांडा, अनूपशहर रोड, काली नदी रोड, 40 फुटा रोड आदि क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। पेयजल संकट के साथ नौकरी पेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशान रहे। फाल्ट होने पर उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन घनघनाते रहे। करीब 10 बजे सप्लाई को सुचारु कराया गया। इसके बाद टांडा बिजलीघर पर केबिल बक्शा फट गया। जिससे फिर सप्लाई ठप हो गई। फिर करीब 12 बजे तक केबिल बक्शा ठीक होने पर सप्लाई शुरु की गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
जेई विकास कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन होने से सप्लाई प्रभावित हुई थी। सप्लाई शुरु हुई तो टांडा में केबिल बक्शा फट गया। इसी को लेकर परेशानी हुई। अब सप्लाई सामान्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।