Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPolice Clash with SP Delegation in Bulandshahr Over Woman s Death Incident

सपा कार्यकताओं ने पुलिस से की धक्का मुक्की, 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bulandsehar News - बुलंदशहर में सपा के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। सांसद रामजीलाल सुमन प्रतिनिधिमंडल के साथ थे, जो गांव सुनहेरा में एक महिला की मौत के मामले में जा रहे थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 28 April 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
 सपा कार्यकताओं ने पुलिस से की धक्का मुक्की, 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुर्जा। बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीमा पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की की। मामले में अरनियां थाना पुलिस ने 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात थार से कुचलकर महिला की मौत हो गई थी। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव सुनहैरा के लिए आ रहा था। प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद रामजीलाल सुमन भी थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका तो मौजूद कुछ व्यक्तियों और बुलन्दशहर के सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। फोर्स के आने पर सासंद आगरा वापस चले गए। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सुनहैरा के लिए प्रस्थान किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें