Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPoets Enchant Audience at Bulandshahr Cultural Exhibition

जो आतंकी मेरे भारत की सीमा में आएंगे, ओसामा की तरह समंदर में दफनाए...

Bulandsehar News - बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 14 कवियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 5 April 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
जो आतंकी मेरे भारत की सीमा में आएंगे, ओसामा की तरह समंदर में दफनाए...

बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में गुरुवार देर रात कवियों ने शमां बांध दिया। प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार समेत 14 कवियों की प्रस्तुति पर रविन्द्रनाट्यशाला तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सभी कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला प्रदर्शनी में गुरुवार रात आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और विशिष्ट अतिथि ठा. सुनील सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रसिद्ध कवियत्री डा.कीर्ति काले ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार ने जो आतंकी मेरे भारत की सीमा में आएंगे, ओसामा की तरह समंदर में दफनाए जाएंगे। दिल्ली से आई कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने दिल में उमंग लिए, हिरनी के ढंग लिए, देहरी की आब होती हैं, बेटियां गुलाब होती हैं।

कवि डॉ. सौरभ कांत शर्मा ने समय तराजू तोल रहा है, इतिहास के पन्ने खोल रहा है। सत्य सनातन की आंखों में काशी मथुरा डोल रहा है। राजस्थान के धौलपुर से रामबाबू सिकरवार ने पथ भ्रष्ट लोग झूठ का विष घोल रहे हैं, ताकत हमारे पुरखों की वे तौल रहे हैं। डॉ. अर्जुन सिसोदिया ने दुश्मन की छाती में हमने खौफ भरे हुंकारों से, पले बढ़े अंगारों में हम खेले हैं अंगारों से। कवियित्री पावनी कुमारी ने बदी के लिए होती नेकियां अच्छी नहीं लगतीं, अमर्यादित हो वो अटखेलियां अच्छी नहीं लगतीं। मेरठ से आए कवि और गीतकार मनोज कुमार ने पग-पग पर मीराएं देखो,घर घर में घनश्याम हैं, भारत की पावनतम माटी शत शत तुझे प्रणाम है। कवि गजेन्द्र सोलंकी ने जन गण मन के अमर स्वरों का गान तिरंगा है, भारत के स्वर्णिम सपनों का शान तिरंगा है। कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. अक्षय प्रताप अक्षय रहे। संचालन मोहित शौर्य ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें