Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsLIC Employees Protest in Bulandshahr Demand Recruitment Amidst Unemployment

एक घंटे की वाक-आउट हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

Bulandsehar News - ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एलआईसी के कर्मचारियों ने बुलंदशहर में एक घंटे की हड़ताल की। उन्होंने भर्ती की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि 2020 के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 21 Feb 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
एक घंटे की वाक-आउट हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शाखा बुलंदशहर के एलआईसी कर्मचारी एक घंटे की वाक-आउट हड़ताल पर रहे। इस दौरान विभिन्न माँगो को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। डीएम रोड स्थित एलआईसी कार्यालय पर समस्त कर्मचारी एक घंटे की हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि निगम में वर्ष 2020 के बाद कर्मचारियों की कोई भर्ती ना होने एवं लगातार सेवानिवृत होने के कारण निगम में कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो चुकी है। प्रबंधन से बार-बार भर्ती करने का आह्वान किया गया, लेकिन निगम में प्रबंधन भर्ती करने को तैयार नहीं है। शाखा अध्यक्ष अजय वश्र्णेय ने कहा कि भारत सरकार की नीतियां काफी तानाशाही पूर्ण हो चुकी है। सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों की लगातार कमी होने के बावजूद भी कर्मचारियों की भर्ती न करने से देश में भयंकर बेरोजगारी का आलम है।इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, अशोक कुमार, रनपाल सिंह, सुभाष चंद, नीतू सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें