झुलसाने लगी अब धूप, तापमान @ 39 डिग्री
Bulandsehar News - बुलंदशहर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सोमवार को तापमान 20 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिन में गर्मी और रात का तापमान कम नहीं होने से लोग पसीने में तरबतर हैं। मौसम विभाग...

बुलंदशहर। धूप अब झुलसाने लगी है। रात का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। सुबह से ही लोग गर्मी के चलते पसीनों में तर-बतर हो रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर के समय तपिश से शरीर झुलस गया। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का तेजी से असर बढ़ेगा। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात के समय रात में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी तेज महसूस होने लगी है। सोमवार को सुबह से गर्मी ने परेशान किया। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के चलते तपिश का अहसास हुआ। गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे। दोपहर के समय लोगों का शरीर झुलस गया। गर्म हवाओं ने भी लू का अहसास कराया। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। गर्म हवाओं के कारण लू की स्थिति बन रही। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों ने सावधानी बरती। मुहं पर अंगोछा बांधने के साथ ही छाता का इस्तेमाल किया। इस दौरान सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।