तेज धूप से झुलस रहा शरीर, तापमान 41 डिग्री पर पहुंचा
Bulandsehar News - फोटो--2तेज धूप से झुलस रहा शरीर, तापमान 41 डिग्री पर पहुंचातेज धूप से झुलस रहा शरीर, तापमान 41 डिग्री पर पहुंचातेज धूप से झुलस रहा शरीर, तापमान 41 डिग

गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और तपिश से शरीर झुलसने जैसी स्थिति बन रही है। शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अप्रैल महीने में आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को सूर्यदेव के तीखे तेवरों के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गर्मी के चलते बाजार में भी रौनक कम रही। गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। अधिकतम तापमान उछाल भरकर 41 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के बाद 19 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक अब हीट वेव के साथ लू परेशान करेगी। दो दिन बाद मौसम बिगड़ सकता है। तापमान में कमी आ आएगी। गर्मी धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर रही है। आसमान से आग बरसने के साथ ही धरती भी धधकने लगी है। जिससे दोगुना गर्मी का अहसास हो रहा है। खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है। गुरुवार को सुबह से गर्मी में हाल-बेहाल रहा। दोपहर होने तक तपिश ने झुलसा दिया। तेज धूप के चलते अधिकांश लोग घरों में रहे। जरूरी काम से ही बाहर निकले। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। गर्मी में लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। वाहन चालक और राहगीरों ने लू के थपेड़े महसूस किए। गर्म हवाओं से सफर तय करना मुश्किल रहा। राहगीर गर्मी से बचाव के लिए छांव तलाशते नजर आए। दिनभर गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
- दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें
मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव के दिनों में बाहर निकलना खतरनाक है। सबसे ज्यादा गर्मी दोपहर 12 से लेकर 4 बजे तक रहती है। सूरज सीधे आसमान पर होता है। इस दौरान बंद और ठंडे स्थानों पर रहा जाए। जरूरी काम भी शाम पांच बजे के बाद किए जाएं तो सेहत के लिए ठीक रहेगा। सुबह 11 बजे तक काम निपटा लें। 12 बजे के बाद हीट स्ट्रोक का खतरा लगातार बढ़ता जाएगा।
- बाजारों में छाने लगा सन्नाटा
तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। बाजारों में आवागमन कम हो गया है। लोग जरूरी काम के साथ सुबह-शाम ही घर से निकल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।