Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsHeavy Vehicles Breach No Entry Rules Causing Traffic Jam in Shikarpur

नो एंट्री में घुसे भारी वाहन, लगा जाम

Bulandsehar News - शिकारपुर में भारी वाहनों का नो एंट्री में घुसना जारी है, जिससे शनिवार को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से ये वाहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 22 Feb 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
नो एंट्री में घुसे भारी वाहन, लगा जाम

शिकारपुर। नगर में नो एंट्री में भारी वाहन घुस रहे हैं। भारी वाहनों व ई-रिक्शों के कारण शनिवार को जाम लग गया। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा l शहर में पिछले लंबे समय से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। पुलिस की मिली भगत से वाहन नो एंट्री के समय शहर में प्रवेश कर रहे हैं। यह वाहन नगर के जहांगीराबाद चुंगी चौराहे से शहर के अंदर आते हैं। जिसके कारण रोड पर जाम लगता रहता है। जाम लगने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें