Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरHeavy Rain Causes House Collapses in Maharajpur and Pesari Injuring Elderly Man

बारिश में गिरे मकान, वृद्ध घायल, दो पशुओं की मौत

रामघाट क्षेत्र में ग्राम महाराजपुर और ग्राम पेसरी में बारिश के कारण कई मकान गिर गए। मकान गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए, जबकि दो पशुओं की मौत हो गई। ।

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 19 Sep 2024 07:40 PM
share Share

रामघाट क्षेत्र में ग्राम महाराजपुर और ग्राम पेसरी में बारिश के कारण कई मकान गिर गए। मकान गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए, जबकि दो पशुओं की मौत हो गई। कई दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम महाराजपुर में साहब सिंह पुत्र सियाराम, राजेंद्र सिंह पुत्र रामभरोसे, करु पुत्र राम सिंह, रोहन सिंह पुत्र देवकरण, सुनील पुत्र लेखराज और ग्राम पेसरी में पूरन सिंह पुत्र सूरजपाल, कुसुम देवी पत्नी उदय सिंह, कमल सिंह पुत्र लीलाधर, भूरा पुत्र भगवती के पक्के मकान के हिस्से गिर गए। मकान के मलबे की चपेट में आने से महाराजपुर में साहब सिंह पुत्र सियाराम घायल हो गए। ग्रामीणों ने रात में ही उन्हें मलबे से निकाला। गंभीर रूप से घायल साहब सिंह का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, राजेंद्र सिंह के मकान गिरने से घायल दो पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर डिबाई तहसील से नायब तहसीलदार सुनील कुमार तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें