वर्तमान समय में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता पर व्याख्यान
Bulandsehar News - अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो सीमांत दुबे के तहत एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डा. मनीष भट ने खेलों में करियर, खेल पत्रकारिता और स्पोर्ट्स...

अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो सीमांत दुबे ने बताया कि प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के निर्देशन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता हरिशचंद्र पीजी कॉलेज मुरादाबाद के डा. मनीष भट ने खेलों में विद्यमान कैरियर, खेल पत्रकारिता, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ी खेलों में अपना कैरियर बना कर विश्व में प्रसिद्ध हो रहे हैं। खेल में करियर बनाने के लिए आप खेल मैनेजमेंट, कोचिंग जर्नलिज्म या फिटनेस एक्सपर्ट जैसे क्षेत्र में जा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने विद्यार्थियों के समक्ष शारीरिक शिक्षा के महत्व को स्पष्ट करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने हेतु प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो सीमांत दुबे ने शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में परस्पर संबंध बताते हुए सभी विद्यार्थियों को खेलों में सोत्साह भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो पीके त्यागी, प्रो चंद्रावती, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप कुमार आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।