Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरFormer CM Kalyan Singh s Death Anniversary Tributes Paid at Narora Memorial

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन, दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर नरौरा में गंगा किनारे उनके स्मृति स्थल पर हवन और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य और भाजपा के प्रमुख नेता शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 23 Aug 2024 05:51 PM
share Share

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल राजस्थान व हिमाचल प्रदेश और भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर नरौरा में गंगा किनारे स्थित स्व. कल्याण सिंह के स्मृति स्थल पर शुक्रवार को हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुत्र पूर्व सांसद राजवीर सिंह, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, पौत्र मंत्री संदीप सिंह, सौरभ, पौत्री पूर्णिमा सिंह, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दूर दराज से आए भाजपा नेताओं और समर्थकों के कल्याण सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान किया।

नरौरा में कल्याण सिंह का स्मृति स्थल है। देहांत के बाद नरौरा के बांसी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। अतरौली के साथ डिबाई क्षेत्र उनकी कर्म स्थली रही। इस मौके पर केसरी सिंह, चरण सिंह, मलखान सिंह, वीरपाल सिंह, अशोक सिंह, किताब सिंह यादव, डिबाई नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, डिबाई ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह, दानपुर प्रमुख आनन्द लोधी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें