Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरFan Rides Bicycle from Bulandshahr to Mumbai to Meet Bollywood Stars Akshay Kumar Sonu Sood and Tiger Shroff

फिल्म स्टारों से मिलने साइकिल से मुंबई के लिए निकला मोनू

बॉलीवुड सितारों अक्षय कुमार, सोनू सूद और टाइगर श्रॉफ का एक बड़ा फैन, मोनू कुमार, बुलंदशहर से साइकिल पर मुंबई के लिए निकला। उसने साइकिल पर एक बोर्ड लगाया जिसमें उसके पसंदीदा सितारों की तस्वीरें थीं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 10 Sep 2024 07:17 PM
share Share

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सोनू सूद, टाइगर श्रॉफ का एक युवक इतना बड़ा फैन है कि उनसे मिलने के लिए साइकिल से मुंबई के लिए मंगलवार को निकल पड़ा। बुलंदशहर से मुंबई तक का सफर वह साइकिल से ही पूरा करेगा। बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खालौर का रहने वाला मोनू कुमार फिल्मी स्टारों से मिलने के मंगलवार को रवाना हुआ। मोनू कुमार ने बताया कि साइकिल से सफर तय कर अक्षय कुमार, सोनू सूद, टाइगर श्रॉफ, दिल्ली के मनीष भाई से मिलने के लिए बुलंदशहर से दिल्ली, सूरत होते हुए मुंबई पहुंचेगा वहां पर बॉलीवुड के सुपरस्टारों से मिलने के बाद फिर वापस गांव आएगा। गांव वालों ने मोनू कुमार का हौसला बढ़रकर मुंबई के लिए रवाना किया। साइकिल पर मोनू ने एक बोर्ड लगाकर उस पर फिल्म स्टारों के फोटो और बुलंदशहर से दिल्ली, सूरत, मुंबई लिखा है। मोनू कुमार यू टयूब पर एमके मोनू कुमार बुलंदशहर वाला के नाम से सक्रिय है। इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट पर भी मोनू कुमार सक्रिय रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें