Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsExtreme Heat Wave Expected Temperatures Soar to 38 C

प्रचंड गर्मी झेलने को रहें तैयार, आज से बढ़ेगा तापमान

Bulandsehar News - सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जो 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी के साथ ही हीट वेव और लू का खतरा भी रहेगा। रविवार को सुबह सर्द हवाओं से राहत रही, लेकिन दोपहर में तपिश से लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 31 March 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
प्रचंड गर्मी झेलने को रहें तैयार, आज से बढ़ेगा तापमान

अब प्रचंड गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं। सोमवार से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। आगामी कुछ दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे तपिश के साथ गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। हीट वेव के साथ लू का खतरा भी रहेगा। रविवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। हालांकि सुबह के समय सर्द हवाओं से कुछ राहत रही, लेकिन दोपहर के समय तपिश से शरीर झुलस गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद 14 पर पहुंचा तो अधिकतम दो डिग्री 33 पर रिकार्ड किया गया। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों का शरीर झुलसने लगा है। चटक धूप के चलते दोपहर के समय आवागमन भी कम हो गया है। तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पंखा के साथ लोगों ने ऐसी कूलर-का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। रविवार को सुबह 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सर्द हवाओं से मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों से अंगोछा बांधने के साथ छाता आदि राहत सामग्री लेकर निकले। शाम ढलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिल सकी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तेज रफ्तार से बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा। जल्द ही गर्मी प्रचंड रूप दिखा सकती है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें