Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsEuropean IT Delegation Explores Investment Opportunities in Indian Agriculture and Sugarcane Farming

यूरोप की आईटी कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने किया सिकंदराबाद का दौरा

Bulandsehar News - बुधवार को यूरोप की आईटी कंपनी के प्रतिनिधियों ने भारत में कृषि और विशेष रूप से गन्ने की खेती में निवेश की संभावनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने भारतीय किसानों द्वारा पारंपरिक और आधुनिक तरीकों के संयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 6 March 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
यूरोप की आईटी कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने किया सिकंदराबाद का दौरा

बुधवार को यूरोप की आईटी कंपनी के प्रतिनिधियों ने भ्रमण कर क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई। उन्होंने भारतीय कृषि और विशेष रूप से गन्ने की खेती की बारीकियों को भी समझने की कोशिश की। प्रतिनिधि मंडल में नीदरलेंड से रेम्ब्रांट कुजीपर्स,सेबेस्टियन कार्सन और बेल्जियम से फ्रांसिस एडम्स,जिम्मी डिपेपी शामिल रहे। स्थानीय व्यापारियो के साथ उनकी बैठक हुईं, जिसमें आईटी और तकनीकी क्षेत्रों में संभावित निवेश पर जोर दिया गया। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल गांव दादुपुर नीला में विजेंद्र यादव के पहुँचा और उन्होंने भारतीय कृषि के तरीकों और गन्ने की खेती के बारे में जानकारी हासिल की।उन्होंने जाना कि भारतीय किसानों द्वारा किस प्रकार पारंपरिक और आधुनिक तरीकों को मिलाकर गन्ने की खेती की जाती है। प्रतिनिधियों ने यह भी समझने की कोशिश की कि जलवायु, मिट्टी की गुणवत्ता और सिंचाई प्रणाली गन्ने के उत्पादन को कैसे प्रभावित करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि भारत में स्मार्ट एग्रीकल्चर तकनीक को और बढ़ावा दिया जाए, तो इससे गन्ने की उपज और गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है। प्रतिनिधियों ने संकेत दिया कि वे न केवल आईटी बल्कि स्मार्ट एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी भारत में संभावनाएं तलाश सकते हैं। वे इस बात से प्रभावित हुए कि भारतीय किसान सीमित संसाधनों में भी बेहतर उत्पादन कर पा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें