डिजिटल मैपिंग से भूमि स्वामित्व और पारदर्शी होगा
Bulandsehar News - अनूपशहर नगर में एलडीएवी इंटर कॉलेज में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों का डिजिटल मैपिंग करना और...

अनूपशहर नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद अनूपशहर द्वारा भूमि संसाधन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अंतर्गतनेशनल जिओ स्पेशल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेट नक्शा कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन मध्य प्रदेश में नक्शा कार्यक्रम को लांच किया जिसे अनूपशहर नगर पालिका परिषद द्वारा सजीव प्रसारण कर इसमें सहभागिता की गई। नक्शा कार्यक्रम 23 राज्यों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 152 नगरीय क्षेत्रों में लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश के 10 नगरी निकायों में इसे लागू किया गया है जिसमें से अनूपशहर नगर पालिका परिषद में भी सम्मिलित है।
कार्यक्रम की संयोजक अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने उपस्थित लोगों को बताया कि नक्शा कार्यक्रम से नगरीय क्षेत्र के सभी लोगों के अभिलेखों का डिजिटल मैपिंग होगी और रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित होंगे। इससे संपत्ति स्वामित्व विवाद में कमी आएगी और संपत्ति स्वामित्व का अधिक पारदर्शी दक्षतापूर्ण स्पष्ट निर्धारण होगा तथा नगर विकास को गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल रहीं। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने संचालन प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर सर्वे आफ इंडिया के सुनील कुमार, पराग दास, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या शशिबाला पंत, अभय गर्ग, डॉ. दीपेंद्र, मुनेश शर्मा, रामपाल सिंह, सौरभ गौड़, दामिनी गौड़, राजीव अग्रवाल, शेख रईस, राशिद गाजी, सरफराज अंसारी, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।