सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बुलंदशहर आने से रोका, नोकझोंक
Bulandsehar News - बुलंदशहर के गांव सुनहरा में थार से कुचलकर दलित महिला की मौत पर सांत्वना देने आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन को प्रशासन ने गभाना टोल प्लाजा से वापस लौटा दिया। 21 अप्रैल को दबंगों ने चार दलितों को टक्कर मार...

बुलंदशहर के गांव सुनहरा में थार से कुचलकर दलित महिला की मौत पर सांत्वना देने आ रहे सपा सांसद को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा से वापस लौटा दिया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा का एक प्रतिनिधिमडल सुनहरा गांव भेजा था। इसमें राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी शामिल थे। इसकी सूचना पर एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडे और सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी गभाना टोल पर पहुंच गए। उन्होंने बुलंदशहर की सीमा में प्रवेश नहीं करने के लिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से बात की इसके बाद राज्यसभा सांसद वापस अलीगढ़ रवाना हो गए।
यह था सुनहेरा गांव का मामला
बुलंदशहर में 21 अप्रैल की रात को गांव सुनेहरा में तेज रफ्तार थार चलाने से रोकने पर दबंगों ने तीन महिलाओं समेत चार दलितों को टक्कर मार दी थी। इनमें से एक महिला शीला की मौत हो गई थी। तीन घायलों का अभी उपचार चल रहा है। 22 अप्रैल को पीड़ित पक्ष के भूपेंद्र ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर थार बरामद कर चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।