सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, तापमान 24 डिग्री पर
Bulandsehar News - तेज पछुआ हवाओं और धूल के गुबार ने लोगों को परेशान किया है। तापमान में गिरावट आई है, जबकि धूप भी निकली। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में...

तेज पछुआ ने रफ्तार से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार देर शाम से तेज हवाएं चल रही हैं। बुधवार को भी सुबह से 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दोपहर के समय तेज धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते कोई खास गर्मी महसूस नहीं की गई। वहीं हवाओं के साथ धूल के गुबार ने परेशान कर दिया। सड़क निर्माण के चलते हवाओं के साथ धूल उड़ती रही। जिससे निकलना तक मुश्किल रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम साफ रहेगा। गर्मी का असर भी दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप की वजह से ठंड का असर न के बराबर महसूस हो रही है। वहीं सुबह-शाम और रात में भी ठंड हल्की हो गई है। हालांकि मंगलवार देर शाम से चलीं तेज सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। बुधवार को भी सुबह से पछुआ हवाएं चलती रहीं। हालांकि सुबह से ही मौसम साफ रहा। चटक धूप खिली, लेकिन हवाओं के चलते तपिश का असर कम हो गया। दिनभर तेज हवाओं के चलते लोग परेशान हो गए। वहीं शाम ढलने पर फिर ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह में तापमान बढ़ने से गर्मी तेजी से बढ़ेगी। पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
- धूल के गुबार से परेशान रहे लोग
बुधवार को सुबह से तेज हवाओं के साथ धूल उड़ती रही। इससे वाहन चालक और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा संग उड़ती धूल आंखों में पहुंची। जिससे आंखों में करकराहट होती रही। इससे लोगों की आंखे लाल हो गईं। कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर आंखों के लिए ड्राप ली। जिसके बाद राहत मिल सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।