बुलंदशहर से 118 पुलिसकर्मियों का गैर जिलों के लिए स्थानान्तरण
Bulandsehar News - बुलंदशहर से 118 पुलिसकर्मियों का गैर जिलों के लिए स्थानान्तरणबुलंदशहर से 118 पुलिसकर्मियों का गैर जिलों के लिए स्थानान्तरणबुलंदशहर से 118 पुलिसकर्मियो

जिला बुलंदशहर से निर्धारित समयावधि पूर्ण करने के चलते 118 हैड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया है। इनको बुलंदशहर से स्थानान्तरित कर मेरठ, बागपत, हापुड़ आदि जिलों में भेजा गया है। वहीं, अन्य जिलों से 189 हैड कांस्टेबलों को बुलंदशहर में तैनाती दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण प्रक्रिया में बुलंदशहर को काफी तवज्जो दी गई है। यहां से जहां 118 पुलिसकर्मियों को गैर जिलों में स्थानान्तरित किया गया है, वहीं अन्य जिलों से 189 पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है। जिला बुलंदशहर से 118 मुख्य आरक्षी स्थानान्तरित किए गए हैं। इनमें से 36 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 12 को बागपत एवं 70 को हापुड़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बुलंदशहर के लिए जिला मेरठ से 121, जिला बागपत से 9 एवं हापुड़ से 59 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षकों को सभी स्थानान्तरित मुख्य आरक्षियों को तत्काल रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।