तौल केंद्रों पर मिली अनियितताएं, नोटिस जारी, दो लाख जुर्माना
Bulandsehar News - बुलंदशहर में चीनी मिलों के निरीक्षण के दौरान 26 अनियमितताएं पाई गईं। आयुक्त ने चारों मिलों को नोटिस जारी कर 2.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण जारी है और मिलों को अपनी कमियों के बारे में...

बुलंदशहर। जिले की चीनी मिलों पर गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त द्वारा गत दिनों किए गए निरीक्षण में 26 अनियमितताएं मिली हैं। आयुक्त ने चीनी मिलों को नोटिस जारी जवाब तलब कर लिया है। चारों चीनी मिलों को यह नोटिस जारी किए गए हैं। आयुक्त द्वारा लगातार चीनी मिलों के केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। एक अनियमिततां बड़ी मिली है इसमें कांटे में कुछ वजन का अंतर पाया गया था। चीनी मिलों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। अभी 2.23 लाख रुपये का जुर्माना भी मिलों पर लगाया गया है। जिले में चार चीनी मिल हैं इसमें पन्नी नगर की वेव शुगर मिल, अगौता की अनामिका मिल, साबितगढ़ की त्रिवेणी शुगर मिल और अनूपशहर की दि किसान सहकारी चीनी मिल शामिल हैं। मिलों के सभी तौल सेंटर सातों तहसीलों में लगाए गए हैं। केंद्रों पर किसानों के साथ घटतौली या फिर कोई परेशानी क्रय केंद्रों पर न हो इसके लिए गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहता है। आयुक्त के अनुसार गत दिनों बुलंदशहर की चारों चीनी मिलों पर निरीक्षण किया गया था। इसमें क्रय केंद्रों पर विभिन्न कमियां पाई गई थीं, जिस पर चीनी मिलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। चीनी मिलों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
-----
2.23 लाख का लगाया जुर्माना
आयुक्त ने बताया कि जिले की चारों चीनी मिलों के तौल क्रय केंद्रों पर मिली कमियों को देखते हुए इन्हें नोटिस जारी किए थे और 2.23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। 98 हजार रुपये का जुर्माना वसूल भी लिया है। उन्होंने बताया कि तौल क्रय केंद्रों पर निरीक्षण अभी जारी रहेगा। चीनी मिलों को अवगत कराया गया था की वह तौल क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को पूरा रखें मगर निरीक्षण के दौरान काफी अव्यवस्थाएं मिल रही हैं। चीनी मिलों पर जुर्माने की राशि अभी और बढ़ेगी। डीएम स्तर पर फाइलों को कराया जाएगा।
----
कोट--
चीनी मिलों के तौल केंद्रों पर निरीक्षण किया गया था। 26 अनियमितताएं तौल केंद्रों पर मिली थी। 2.23 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। तौल केंद्रों पर निरीक्षण जारी है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार निरीक्षण कर जुर्माना लगाया जाएगा।
-देवेंद्र मौर्य, गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।