बुलंदशहर : आईपीएस दिनेश सिंह बुलंदशहर के नए एसएसपी बने
Bulandsehar News - बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार का स्थानांतरण मथुरा के लिए हुआ है। आईपीएस दिनेश कुमार सिंह अब बुलंदशहर के नए कप्तान हैं। श्लोक कुमार ने 34 माह तक इस जिले में सेवा दी, जिसमें कई बदमाशों को मुठभेड़ में...
बुलंदशहर। जिले के एसएसपी श्लोक कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें मथुरा की कमान सौंपी गई है। जबकि जिला बुलंदशहर का चार्ज अब आईपीएस दिनेश कुमार सिंह को मिला है। अब तक वह जिला बाराबंकी के कप्तान थे। मंगलवार रात को शासन स्तर से कई पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। आईपीएस श्लोक कुमार जिला बुलंदशहर में करीब 34 माह तक पुलिस कप्तान रहे। उनके कार्यकाल में 50-50 हजार के इनामी रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। साथ ही करीब 240 बदमाश गोली लगने से घायल हुए। आईपीएस श्लोक कुमार के कार्यकाल में जिला पुलिस ने कई बड़ी लूट, खुर्जा के व्यापारी का अपहरण समेत अधिकांश बड़ी वारदातों का खुलासा करने में भी सफलता हासिल की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।