Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr News KYC Deadline for Ration Card Holders Traffic Jam Issues and Water Supply Improvements

मौसम में रोजाना हो रहा बदलाव, तापमान @13 डिग्री

  • Bulandsehar News - मौसम में बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम ठंड के साथ दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंचने से गर्माहट और बढ़ गई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 3 Feb 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
मौसम में रोजाना हो रहा बदलाव, तापमान @13 डिग्री

चटक धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम मौसम में ठंड

- मौसम में रोजाना हो रहा बदलाव, तापमान @13 डिग्री

- अब तापमान में गिरावट की संभावना, सुबह-शाम ठंड का बढ़ेगा असर

मौसम में बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम ठंड के साथ दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंचने से गर्माहट और बढ़ गई है। हालांकि सुबह-शाम ठंड महसूस हुई। दोपहर के समय चटक धूप रही। अब मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। बारिश के आसार बने हुए हैं।

जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया। वैसे ही धूप का असर तेज हो गया। सुबह के समय तो गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया, लेकिन धूप के तीखे तेवर होने पर हल्की गर्मी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई, लेकिन मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दो दिनों में भी बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें