Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBrothers Attempt to Kill Sisters Over Dance Video on WhatsApp Status in Sikandrabad

डांस का वीडियो स्टेटस पर लगाने से नाराज भाइयों ने किया हत्या का प्रयास

Bulandsehar News - डांस की फोटो व्हाट्स अप स्टेट्स पर लगाने से नाराज भाइयों ने दो बहनों को कार की टक्कर से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाईयों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 17 Aug 2024 11:50 PM
share Share
Follow Us on
डांस का वीडियो स्टेटस पर लगाने से नाराज भाइयों ने किया हत्या का प्रयास

डांस की फोटो व्हाट्स अप स्टेट्स पर लगाने से नाराज भाइयों ने दो बहनों को कार की टक्कर से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिमरन पत्नी कैफ निवासी गद्दीवाड़ा, सिकंदराबाद हाल निवासी देवीपुरा प्रथम ने भाईयों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिमरन ने बताया कि उसका अपने पति कैफ से विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह अपने मायके में अपने भाई साबिर, आसिफ, वाहिद और जाहिद के घर रह रही थी। 4 मई को उसने अपनी सहेली के घर आयोजित एक प्रोग्राम में डांस किया था। जिसका वीडियो उसने अपने व्हाट्स अप स्टेटस पर अपलोड कर दिया, जिससे उसके चारों भाई उससे नाराज हो गए। आरोप है कि एक भाई ने कलक्ट्रेट गेट पर उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर पुलिस ने भाई साबिर का चालान कर दिया था। आरोप है कि उसके भाई उसकी हत्या की फिराक में लग गए। जिसके चलते वह अपनी बड़ी बहन के साथ नगर के देवीपुरा प्रथम में किराये के मकान में रहने लगी। 16 अगस्त को वह अपनी बहन जेबा के साथ तारीख करने कोर्ट गई थी। तारीख करने के बाद वह अपनी बहन के साथ वापस लौट रही थी। जब वह आवास विकास कॉलोनी प्रथम में चौराहे पर पहुंची तो पीछे से कार सवार भाई वाहिद, आसिफ, साबिर व जाहिद ने जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि उसके भाई टक्कर मारने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बहनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें