Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsAdarsh Nagar Colony Faces Severe Infrastructure Issues Road Electricity and Sewer Problems Persist

बोले बुलंदशहर : खस्ताहाल सड़कें और झूलते तार, आदर्श नगर की पहचान

Bulandsehar News - आदर्श नगर कॉलोनी में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था खराब है। जर्जर सड़क, चालू न होने वाली नई सीवर लाइन और करंट उतरते बिजली के पोल लोगों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोग अधिकारियों की लापरवाही...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 14 Feb 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
बोले बुलंदशहर : खस्ताहाल सड़कें और झूलते तार, आदर्श नगर की पहचान

शहर की आदर्श नगर कालोनी में सड़क, बिजली और पानी तीनों व्यवस्था बदहाल स्थिति में हैं। इस कालोनी की जर्जर सड़क का नहीं बनना घोर लापरवाही को दर्शाता है। इस मोहल्ले में यही एक समस्या नहीं है। यह भी समस्याओं का अंबार है। सीवर लाइन कहने को तो नई डाली गई, लेकिन अभी तक भी इसे चालू नहीं किया गया है। बिजली के पोल लगे हैं, लेकिन उनमें करंट उतर रहा है। एक कॉलोनी में ही इतनी समस्याओं का अंबार होगा तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर में विकास किस प्रकार हो रहा होगा। आज भी कॉलोनी के लोग विकास की आस लगाए बैठे हैं। क•रीब 45 साल पुरानी कालोनी है आदर्श नगर। इस कालोनी में बुद्धिजीवी से लेकर जनप्रतिनिधि के आवास बने हुए हैं। इस कालोनी की सबसे प्रमुख समस्या जर्जर सड़क है। जगह-जगह से टूटी हुई सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। यहां पर सिंकदराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मीराज सिंह जनसमस्याओं को सुनते भी है। उसके बावजूद सड़क का नहीं बनना कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। कालोनी में बंदरों का आंतक भी अपने चरम पर है। मोहल्ले में कुछ समय पहले ही नगर पालिका की ओर से नई सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन इसे चालू नहीं कराया जा सका। जिस वजह से अक्सर सीवर लाइन ओवरफ्लो होकर या तो नालियों में गंदगी के माध्यम से बह रहे हैं। इसके अलावा सीवर की गंदगी अक्सर सड़क पर भी आ जाती है। जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर पालिका के स्तर के साथ-साथ विद्युत निगम के अधिकारियों से संबंधित शिकायतों का यहां पर अंबार है। मोहल्ले में लोहे के बिजली के पोलों में अक्सर करंट उतर जाता है। ऐसे में घरों के बाहर खेलने वाले नौनिहालों के साथ अनहोनी होने का खतरा बना रहता है। कई बार अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसा इसलिए होता है, बंदरों का झुंड तारों को तोड़ देता है और यह करंट पोल में उतर जाता है।

सुझाव

- बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला जाए। ऐसा होने से अधिकांश इलाकों की समस्या दूर होगी।

• - जिन-जिन गलियों में सड़क जर्जर हालत में है। वहां पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

• - बिजली के झूलते तारों को बदलकर नए तार बिछाए जाए।

■ - नई सीवर लाइन को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

■ - बिजली के खंभों में जो करंट उतर रहा है, उसे ठीक कराकर वहां जाली अथवा काली पन्नी लगाई जाए।

शिकायतें

■- जर्जर सड़कों की बदहाल हालत को ठीक कराया जाए।

• - बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला जाए।

■ - स्ट्रीट लाइटों को पर्याप्त संख्या में लगाया जाए। ताकि पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हो।

■ - सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके।

■ - जो सीवर लाइन चालू नहीं हो सकी है। उसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

बोले जिम्मेदार

66 आदर्श नगर कालोनी की सड़क का प्रस्ताव बन गया है और बहुत जल्द यहां पर सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। बंदरों को पकड़ने के लिए भी टेंडर

निकाला गया, कुछ बंदरों को पकड़ शहर से दूर जंगल में छोड़ा गया। अब कलंदरों के पिंजरे को देख बंदर वहां से भाग जाते हैं। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करना ही उद्देश्य है।

- दीप्ती मित्तल, पालिकाध्यक्षा, नगर पालिका परिषद बुलंदशहर।

लोगों की व्यथा

- मोहल्ले में जर्जर सड़क का नहीं बनना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। अधिकारियों को यहां की सड़क को जल्द से जल्द बनाना चाहिए।

-राजेश कुमार सिंह।

- मोहल्ले में झूलते बिजली के तार ठीक नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार निगम के अधिकारियों से सर्वे कराकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई जा चुकी है,लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

-देवकी नंदन शर्मा।

- गलियों में काफी कम संख्या में स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। जिस कारण अक्सर गलियों में अंधेरा छाया रहता है। रात के समय आने-जाने में परेशानी लोगों को उठानी पड़ती है।

-राम जी।

- कालोनी के लोग बंदरों की वजह से परेशान हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को टेंडर निकाल इन्हें पकड़वाना चाहिए। ताकि लोगों को असुविधा ना हो।

-अक्षय प्रताप।

- मोहल्ले में नई सीवर लाइन को डाल तो दिया है। मगर अभी तक यह चालू नहीं हो सकी है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

-सूरज।

-जब से कालोनी स्थापित हुई हैं, तब से ही निवास कर रहे हैं। समस्याओं का अंबार है, लेकिन इनके समाधान करने के लिए कोई तैयार ही नहीं है।

-मुन्नी देवी।

-मोहल्ले की कई गलियों की सड़कों की हालत बेहद खराब है। उबाड़-खाबड़ सड़क होने से अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

-बसंती देवी।

-बंदरों के आंतक से निजात दिलानी चाहिए। क्योंकि महिलाएं कपड़े छतों पर सुखाने के लिए जाती है। अक्सर बंदर हमला कर देते हैं। जिससे वह जख्मी हो जाती हैं।

-आशा देवी।

- जनप्रतिनिधि का आवास होने के बाद भी आर्दश नगर कालोनी में जर्जर तारों को ठीक नहीं कराया जा सका है। जिस कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।

-शीला।

मोहल्ले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। इन खंभों में करंट उतर जाता है। कई बार लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच भी गए हैं।

-संदीप कुमार।

- सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाना चाहिए। ताकि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बुलंदशहर की रैकिंग में सुधार हो सके। ऐसा तभी संभव है, जब नियमित रूप से साफ-सफाई होगी।

-डाक्टर अजयपाल सिंह।

-बरसात के दिनों में जलभराव होने से दिक्कत होती है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

-प्रवीन सोनी।

-सड़कों की साफ-सफाई नहीं होने से तेज हवा चलने पर धूल अक्सर घरों में घुस जाती है। इससे वायु प्रदूषण फैलता है। वायु प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी की बौछार का छिड़काव होना चाहिए।

-मीनाक्षी राठी।

-सड़क बनाने के साथ-साथ नालियों की भी मरम्मत होनी चाहिए। ताकि नालियों से बाहर गंदा पानी ना आ सके। अक्सर नालियों से गंदा पानी सड़क पर आने से परेशानी होती है।

-होशियार सिंह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें