Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़brother in law and two associates gang raped a married woman injuring her head private parts

शादीशुदा महिला से जेठ और 2 साथियों ने किया गैंगरेप, सिर और प्राइवेट पार्ट तक जख्‍म

पीड़िता के सिर और अन्य जगहों पर जख्म हैं। उसके अंदरूनी अंग पर चोट के निशान हैं। घटना रविवार देररात की बताई जा रही है। मामले में जेठ और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शादीशुदा महिला से जेठ और 2 साथियों ने किया गैंगरेप, सिर और प्राइवेट पार्ट तक जख्‍म
Ajay Singh हिन्दुस्तानTue, 20 Aug 2024 06:35 AM
हमें फॉलो करें

Gangrape with married woman: प्रयागराज के सरायममरेज थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के सिर और अन्य जगहों पर जख्म हैं। उसके अंदरूनी अंग पर चोट के निशान हैं। घटना रविवार देररात की बताई जा रही है। मामले में जेठ समेत दो अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

सरायममरेज के एक गांव की युवती की शादी उतरांव थानाक्षेत्र के एक गांव में चार साल पहले हुई थी। विवाहिता इन दिनों मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह घर से करीब आधा किमी दूर ईंट भट्ठे के समीप स्थित निर्माणाधीन स्कूल परिसर में विवाहिता लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके हाथ-पैर भी बंधे थे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा तो सूचना उसके परिजनों को दी। खबर पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस पीड़िता को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से उसे शहर भेज दिया गया। एसआरएन उसका इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि पीड़िता की पहली शादी भी उतरांव क्षेत्र में ही हुई थी। वहां अनबन के बाद यह उसकी दूसरी शादी है। ससुरालवालों से विवाद के बाद विवाहिता एक साल से मायके में रह रही थी। आरोप है कि उसके जेठ ने दो अन्य के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं हैवानियत हद पार करते हुए अंदरूनी अंग (प्राइवेट पार्ट) को चोट पहुंचाई। थानाध्यक्ष सरायममरेज योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्‍या बोले डॉक्‍टर

एसआरएन अस्‍पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर पीड़ित महिला को अस्पताल के इमरजेंसी सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। महिला की स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों की टीम बराबर निगरानी कर रही है। महिला के इलाज और संबंधित जांच की रिपोर्ट विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में तैयार की जाएगी।

क्‍या बोली पुलिस

डीसीपी गंगानगर के अभिषेक भारती ने कहा कि पीड़िता के भाई के भाई की तहरीर पर जेठ व दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। मामले में आवश्यक विधिक करवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें