Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bike was not seen at girl door groom quietly left with wedding procession bride was shocked

लड़की के दरवाजे पर नहीं दिखी वो 'चीज', चुपचाप बारात लेकर खिसक लिया दूल्हा, सदमे में पहुंची दुल्हन

  • यूपी के औरैया हुई शादी में खासा हंगामा हो गया। हंगामे की वजह बना दूल्हा। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को ससुराल में एक चीज नहीं दिखी जिसके कारण दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले आया। लड़की पक्ष बारात का काफी देर तक इंतजार ही करता रह गया

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, औरैयाSat, 8 March 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
लड़की के दरवाजे पर नहीं दिखी वो 'चीज', चुपचाप बारात लेकर खिसक लिया दूल्हा, सदमे में पहुंची दुल्हन

यूपी के औरैया हुई शादी में खासा हंगामा हो गया। हंगामे की वजह बना दूल्हा। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को ससुराल में एक चीज नहीं दिखी जिसके कारण दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले आया। लड़की पक्ष बारात का काफी देर तक इंतजार ही करता रह गया, उन्हें पता ही नहीं चला कि बारात दरवाजे तक आई और वापस भी चली गई। लड़की वालों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने फोन पर पूरी जानकारी ली। लड़की पक्ष ने बारात लाने की विनती की लेकिन लड़के पक्ष के लोग नहीं मानें। इसकी खबर जब दुल्हन को हुई तो वह बदहवास हो गई। मजबूरन बात पुलिस तक पहुंच गई।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा पट्टी निवासी राजेश की पुत्री की शादी विगत छह मार्च को थी। जनपद कानपुर देहात के प्रदीप की बारात आई थी। नाश्ता पानी के बाद दुल्हे का मामा वधु के घर पहुंचा और उसने पचास हजार रुपये व बाइक की मांग की। वधू पक्ष ने कहा कि शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ाए जो भी डिमांड है, उसे पूरा किया जाएगा। इसपर वर पक्ष ने कहा कि द्वारपूजा की तैयारी करो। हम बारात लेकर आ रहे हैं। वधू पक्ष बारात आने का इंतजार करता रहा। बताते हैं कि दूल्हा बारात लेकर आया, लेकिन दरवाजे पर बाइक न देखकर दूल्हा बारात लेकर चुपचाप वापस चला गया। काफी देर बीतने के बाद भी बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने फोन पर बारात न आने की जानकारी ली। बातचीत में जो बात पता चली, सुनते ही होश उड़ गए। दूल्हे के पिता और मामा से वधू पक्ष ने विनती की।

मगर वह बारात लाने को राजी नहीं हुए। इस पर पीड़ित वधू पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। दुल्हन की मां ने बताया कि बारात आई थी। बारातियों को अच्छे से बैठाया गया और नाश्ता पानी कराया गया। फिर उन्होंने कहा कि दरवाजे पर टीका करेंगे टीका कराने आए नहीं और चुपचाप निकल गए। पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने चार दिन का समय दिया हैं। दुल्हन के पिता ने बताया कि बारातियों के स्वागत सत्कार की पूरी तैयारी की गई थी। पड़ताल करने पर पता चला कि बारात रास्ते से ही वापस हो गई। बारात नहीं आने की खबर दुल्हन बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसे गहरा सदमा लग गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।