किडस डी स्कूल में बच्चों ने मनाया रेडक्रॉस डे
Bijnor News - किड्स डी स्कूल में विश्व रेडक्रॉस डे मनाया गया। बच्चों को चिकित्सा उपकरणों की जानकारी दी गई। उन्होंने नाटक और कविता प्रस्तुत की। प्रबंधक आशीष राजपूत ने रेडक्रॉस डे के उद्देश्य और मानवता के प्रति इसकी...

किड्स डी स्कूल में विश्व रेडक्रॉस डे मनाया गया। बच्चों को स्टेथोस्कोपेट, इंजेक्शन, कॉटन, डिटोल, बैंडेज जैसे मेडिकल टूल्स के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने नाटक, कविता आदि सभा में प्रस्तुत किए। प्रबंधक आशीष राजपूत ने बच्चों को रेड्क्रॉस डे के बारे में बताया कि भारतीय रेड क्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों के सभी रूपों को हर समय प्रेरित, प्रोत्साहित करना और शुरू करना है। ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके। यहां तक कि रोका जा सके। शांति के लिए अधिक अनुकूल वातावरण पैदा करने में योगदान दिया जा सके। विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
प्रधानाचार्य राकेश चमोली ने बच्चों को बताया कि रेड क्रॉस दिवस 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के संस्थापक, हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के मानवीय कार्यों और सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करना है। कार्यक्रम में शानवी, हंसिका, लुबाबा, इशिता, पुष्कर, प्रबल, दुआ, शुभ, इशदीप, हेमान, अधिशी, शारवी, कुश, नव्या, अयेजा, जिक्रा आदि स्कूली बच्चे रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।