Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTribute to Martyrs Azad Samaj Party and Bhim Army Honor Victims of Terror Attack in Pahalgam

आसपा ने पहलगाम शहीदों को दी श्रद्वांजलि

Bijnor News - आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्वांजलि दी। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसमें कई प्रमुख नेता शामिल हुए और मृतकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 28 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
आसपा ने पहलगाम शहीदों को दी श्रद्वांजलि

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी तथा आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। रविवार को इंदिरा बाल भवन में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भीमसेन हल्दिया, असपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रशान्त महासागर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र राणा, अशोक कुमार, शहजाद अहमद, सुनील चौधरी, राजवीर सिहं, ताहिर अहमद, तुफैल अहमद, नूर मौहम्मद, सौधीराम सैनी, सतेन्द्र चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, अमित, कविन्द्र पाल, परवेज पाशी, धर्मेन्द्र सिंह, शादमान, सोनू गुर्जर, नजमुल, मनोज कुमार, रजनीश वाल्मीकि, राजन वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें