Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTraffic Police Seizes 12 Bikes Issues 25 Challans in Special Checking Drive

12 बाइक सीज और 25 का किया चालान

Bijnor News - यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 बाइकों को सीज किया और 25 दोपहिया वाहनों के चालान किए। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर यह अभियान युवा वाहन चालकों के खिलाफ चलाया गया। बिना हेलमेट और कागजों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 12 May 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
12 बाइक सीज और 25 का किया चालान

यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 बाइकों को सीज किया, जबकि 25 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। विशेष चेकिंग अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। सोमवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नौजवान वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट व कागजों के बाइकों पर सवार होकर तीन सवारियों की 12 बाइकों की सीज कर दिया। वहीं 25 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीएसआई रवि नैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर युवा वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।

जिसमें 12 बाइकों को सीज किया गया है। अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें