Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSuspicious Death of Woman in Sardarpur Husband and In-Laws Accused of Dowry Murder

बिजनौर : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पर मुकदमा दर्ज

Bijnor News - बढ़ापुर के गांव सरदारपुर छायली में एक महिला प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रियंका का शव छत पर लटका मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। उसके पिता ने पति और ससुराल पक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 26 April 2025 11:12 AM
share Share
Follow Us on
बिजनौर : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पर मुकदमा दर्ज

बढ़ापुर। क्षेत्र के गांव सरदारपुर छायली निवासी महिला की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली देहात के गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी लाखन सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव सरदारपुर छायली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शुक्रवार देर शाम प्रियंका का शव छत में लगे लोहे के पाइप में साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन आनन-फानन में प्रियंका को जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण विनय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना अंजनी चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, महिला के पिता लाखन सिंह ने पति, सास, ससुर, जेठ सहित पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें