Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बिजनौरSeven-Day Bhagwat Katha Held in Bhagwanpur Reni with Swami Rajendranand Maharaj

भागवत कथा से पूर्वजों का भी उद्धार होगा : राजेनद्रानंद

भगवानपुर रैनी के गांव में सात दिवसीय मद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ। स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज हरिद्वार से आए। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। स्वामी जी ने नशे से दूर रहने की अपील की और समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 19 Sep 2024 06:00 PM
share Share

क्षेत्र के गांव भगवानपुर रैनी में सात दिवसीय मद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा करने के लिए हरिद्वार भीमगोंडा स्थित विश्नोई आश्रम से स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज पहुंचे। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने पत्रित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली। जिसके बाद शास्त्री ने पूजन कराया और पारे के शिवलिंग पर जलाभिषेक कराया। कथा में मुख्य यजमान विजय जाट विश्नोई, पंकज जाट विश्नोई, अजय जाट विश्नोई रहे। कथा के प्रथम दिवस स्वामी ने राजा परिक्षित की कहानी का आरम्भ किया। विश्नोई समाज को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ये समाज एक अलग पहचान वाला समाज है। समाज एकता पर जोर देते हुए स्वामी जी ने कहा सभी एक होकर रहें। सभी विपरीत परिस्थितियों में एक साथ रहोगे तो कोई कष्ट नहीं होगा। अपनी जन्मस्थली भगवानपुर रैनी को प्रणाम कर स्वामी जी भावुक हो गये। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें