चीनी मिल चलाने की तैयारी, मिलों ने लगाने शुरू किए कांटे
Bijnor News - - धामपुर चीनी मिल ने 63 और स्योहारा चीनी मिल ने लगाए 25 कांटेपेराई सत्र से पहले अपने क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने शुरू कर दिए हैं। धामपुर पेराई सत्र से पहले अपने क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने शुरू...

- धामपुर चीनी मिल ने 63 और स्योहारा चीनी मिल ने लगाए 25 कांटे
बिजनौर। संवाददाता
जिले में चीनी मिल चलाने की तैयारी शुरु हो गई है। चीनी मिलों ने पेराई सत्र से पहले अपने क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने शुरू कर दिए हैं। धामपुर चीनी मिल ने 63 और स्योहारा चीनी मिल ने अब तक 25 कांटे लगा दिए हैं।
जिले में 9 चीनी मिल है। जिले की कुछ चीनी मिल अक्टूबर के आखिर सप्ताह और अन्य चीनी मिल नवम्बर के प्रथम सप्ताह में चल जाएगी। चीनी मिलों ने चलने से पहले क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने शुरु कर दिए हैं। धामपुर चीनी मिल ने 208 क्रय केन्द्रों में से 63 और स्योहारा चीनी मिल ने 25 क्रय केन्द्रों पर अब तक कांटे लगा दिए हैं। दोनों चीनी मिल जल्द ही अपने सभी क्रय केन्द्रों पर कांटे लगा देंगी। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि बहादरपुर चीनी मिल ने 1 कांटा लगा दिया है। बुंदकी चीनी मिल भी एक दो दिन में क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने का काम शुरू कर देगी। नजीबाबाद चीनी मिल 36क्रय केन्द्रों में कांटे लगाने का काम 5 अक्टूबर से शुरू करेंगीे। बरकातपुर, बिजनौर चीनी मिल, चांदपुर चीनी मिल भी जल्द ही कांटे लगाने का काम शुरू करेंगी।
कोट
जिले की चीनी मिल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में चलेगी। कुछ चीनी मिल नवम्बर के सप्ताह में चलेंगी। चीनी मिलों ने क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने शुरू कर दिए हैं। धामपुर चीनी मिल ने 63 और स्योहारा चीनी मिल ने 25 व बहादरपुर चीनी मिल ने 1 कांटा लगा दिया है। जिले की अन्य चीनी मिल भी जल्द ही क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने का काम शुरू कर देंगी।
-- यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, बिजनौर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।