पुलिस ने कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर किया स्वागत
Bijnor News - नगीना में कांवड़ियों का स्वागत पुलिस द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने कांवड़ियों को जलपान और सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कांवड़िये...

नगीना से गुजरने वाले कांवड़ियों का पुलिस ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर थाना प्रभारी तेजपाल सिंह व चौकी लाल सराय इंचार्ज एसआई सोहन सिंह पुण्डीर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया है। कांवड़िये भी जय भोलेनाथ की गगन भेदी उद्घोष कर उनके स्वागत का आभार प्रकट कर रहे हैं। एसपी आर ए राम अर्ज भी लगातार नगीना भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस क्षेत्र अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ स्वागत के लिए बुंदकी तिराहे, फोर लाइन हाईवे व अन्य मुख्य स्थानों गुजरते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं जिससे कांवड़िये प्रसन्न हो रहे हैं तथा वे भोलेनाथ के गगन भेदी जय घोष लगाते हैं। प्रशासन द्वारा की गई इस पुष्प वर्षा से सभी बेहद प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हर्षोल्लास के वातावरण में शिव भक्त नारे लगाते हुए यात्रियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ साथ पुलिसकर्मियों द्वारा फल का वितरण भी किया जा रहा है।
नगीना पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के साथ-साथ उनके जलपान का भी विशेष इंतजाम किया। सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में वे पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।