घर-घर गायत्री मंत्र का संकल्प दिलवाया
Bijnor News - गायत्री शक्तिपीठ पर भारत माता की सैन्य शक्ति संवर्द्धन और विश्व शांति के लिए नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। 11-12 मई को नजीबाबाद के 16 जनपदों में पांच लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न...
गायत्री शक्तिपीठ पर भारत माता की सैन्य शक्ति संवर्द्धन व विश्व शांति, विश्व कल्याण की कामना के लिए नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को घर-घर गायत्री मंत्र, गायत्री यज्ञ व षोडश संस्कार पहुंचने का संकल्प दिलाया। सोमवार को शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर भारत माता की सैन्य शक्ति संवर्द्धन, विश्व शांति, विश्व कल्याण की कामना के लिए नौ कुण्डली गायत्री महायज्ञ में वैदिक मंत्रों से आहुतियां समर्पित की गईं। शांतिकुंज के निर्देशानुसार 11 व 12 मई को नजीबाबाद से सम्बद्ध 16 जनपद में पांच लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न करवाए गए। गायत्री शक्ति पीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि यज्ञ संस्कार भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रदत्त धरोधर है।
भगवान के 24 अवतारों में एक यज्ञ भगवान भी हैं यज्ञ चिकित्सा विज्ञान है यज्ञ त्याग का दूसरा नाम है। इस अवसर पर शांति कुंज प्रतिनिधि डीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को 2026 तक घर-घर गायत्री मंत्र, गायत्री यज्ञ व षोडश संस्कार पहुंचाने का संकल्प दिलवाया। कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, अवनीश अग्रवाल, कैलाशचंद सिंघल, हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।