गुलदार ने खेत पर गए मजदूर को हमला कर किया घायल
Bijnor News - बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र के जंगल में एक मजदूर पर गुलदार ने हमला किया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की, जिसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया...

बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के जंगल में काम करने गए मजदूर को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रावटी निवासी डॉ विपिन तोमर का नौकर सुरेंद्र उर्फ शंकर शनिवार को खेतों पर काम करने गया था। खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। शंकर के चेहरे और सिर पर पंजे लगे हैं। शोर मचाने पर आसपास के किसान लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़े तो गुलदार भाग गया। घायल शंकर को सीएचसी स्याऊ लाया गया। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि रावटी में पिंजरा लगाया गया है। वहां टीम पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। गांव के लोग अकेले खेतों पर न जाए। बच्चों और वृद्धों को खेतों पर अपने साथ न लेकर जाए। समूह बनाकर खेतों पर जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।