भोले के डमरू पर नाचे जग सारा, बोलो तारारारा...
Bijnor News - कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर बढ़ने लगे हैं। भक्तिभाव में डूबे कांवड़िये गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मोटा महादेव पर जल चढ़ाकर उन्होंने आगे बढ़ना शुरू किया है, और...

कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर बढ़ने शुरु हो गए हैं। बमबम भोले की गूंज से हरिद्वार मार्ग गूंज उठा। जोश और भक्ति में डूबे कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे सड़कों पर बढ़ने लगे हैं। मोटा महादेव पर कांवड़ियों के जत्थे ने जल चढ़ाया और आगे बढ़ गए। हरिद्वार मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है। हरिद्वार मार्ग पर रंग बिरंगी कांवड़ की छटा बिखर रही है। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की छन-छन और कांवड़ में बंधी घंटियों की घन-घन से वातावरण गूंजने लगा है।
कांवड़िये भोले के डमरू पर नाच रहा जग सारा, बोलो तारारारा..., एक दो तीन चार, बम-बम भोले तेरी जय जयकार। कांवड़ लेकर चली कतार भोले तेरी जय जयकार जैसे उद्घोष करते हुए जोश और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये मोटा महादेव स्थित स्वयं भू शिवलिंग पर जलाभिषेक करके सोटा खाते है और आगे बढ़ जाते हैं। सोटा खाकर उनकी थकान काफूर हो जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।