Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बिजनौरJackal Attack on Woman in Bijnor Husband Rescues Her

सियार के हमले में महिला घायल

बिजनौर में एक महिला पर सियार का हमला हुआ, जब वह अपने पति के साथ खेत में चारा लेने गई थी। शोर सुनकर पति ने सियार को डंडे से भगाया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 18 Sep 2024 05:45 PM
share Share

गुलदार के बाद अब सियार का हमला सामने आया है। खेत से अपने पति के साथ चारा लेने गई महिला पर सियार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर महिला के पति ने डंडे से सियार को भगाया। घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव दौलतपुर निवासी राजेश कुमार की 70 वर्षीय पत्नी राजबाला अपने खेत में चारा लेने गई थी। राजबाला के साथ उसके पति राजेश कुमार भी मौजूद थे। दोनों अलग-अलग खेत में काम कर रहे थे। अचानक राजबाला पर एक सियार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर राजबाला के पति राजेश कुमार डंडा लेकर आये। और बा मुश्किल सियार से पत्नी की जान बचाई। गनीमत रही कि समय राजबाला के पति राजेश ने साहस जुटाते हुए सियार पर डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद राजबाला को घायल कर सियार गन्ने के खेत में जा घुसा, लेकिन इस दौरान राजबाला सियार के हमले से कई जगह से घायल हो गई। उसके बाद उसको जिला अस्पताल बिजनौर में उपचार के लिये ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर भेज दिया गया। सियार के महिला पर हमले से ग्रामीण व क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

वन क्षेत्राधिकारी ने गांव जाकर घायल महिला का हाल जाना

सियार के हमले में घायल महिला का हाल जानने वन क्षेत्राधिकारी बिजनौर महेश गौतम पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये गुलदार व जंगली जानवर से बचने के लिये पम्पलेट गांव में लगवाए व ग्रामीणों को जागरूक किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें