Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsIndian Army Strikes Terrorist Bases in Pakistan Escalating Tensions

गुस्सा : पाकिस्तान की हिमाकत से बिजनौर में खौला लोगों का खून

Bijnor News - भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम का बदला लिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर हमले तेज कर दिए हैं। जिले के लोग टीवी के आगे चिपके रहे और युद्ध की आशंका व्यक्त की। लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 9 May 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
गुस्सा : पाकिस्तान की हिमाकत से बिजनौर में खौला लोगों का खून

बिजनौर, संवाददाता। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम का बदला लिया। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार रात हमलों की सूचना मिलते ही जिले के लोग भी समाचार जानने के लिए टीवी के आगे चिपक गए। वहीं जिले के लोगों का कहना है कि भारतीय सेना अब पाकिस्तान में पूरी तरह आतंकवाद का खत्म करें। गुरुवार शाम पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए। ऐसे में जिले के लोग भी कयास लगाने लगे हैं कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध तेज होगा। लोग अपने घरों में हमलों की जानकारी लेने के लिए टीवी के आगे चिपके रहे।

पाकिस्तान की तरफ से हमला तेज हो रहा है। पाकिस्तान और भारत के बीच भीषण युद्ध होने का जिले के लोग कयास लगा रहे हैं। शहर और गांव में लोग सड़कों पर खड़े नजर आए और हमलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हिंदुस्तान को अब पाकिस्तान को पूरी तरह से धूल चटानी चाहिए। पाकिस्तान में पूरी तरह से आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें