Heavy Rain Brings Relief from Heat in District Children Enjoy Splashing Fun बिजनौर : जिलेभर में जमकर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsHeavy Rain Brings Relief from Heat in District Children Enjoy Splashing Fun

बिजनौर : जिलेभर में जमकर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Bijnor News - रविवार की सुबह जिले में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी में राहत मिली। अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट आई। हालांकि, बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 15 June 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
बिजनौर : जिलेभर में जमकर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

जिले में रविवार की सुबह झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम पारे में भी करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कई स्थानों पर जलभराव से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। जिलेवासियों को पिछले दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार की तड़के मौसम अचानक बदल गया और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई।

इसके बाद सुबह झमाझम बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लगातार बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक बनी रही और जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम पारा भी छह डिग्री गिर गया। बिजनौर नगर के बारिश के बाद मोहल्ला चाहशीरी, नई बस्ती, जाटान, आवास विकास समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।