Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGayatri Practitioners Perform Water Abhishekh on Shiva Idol with Mantra Chanting

गायत्री साधकों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Bijnor News - गायत्री साधकों ने रेलवे परिसर में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पर गंगाजल से जलाभिषेक किया और सामुहिक रूप से महामृत्युंजय व ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर शिव वाटिका की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 23 Feb 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
गायत्री साधकों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

गायत्री साधकों ने रेलवे परिसर स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का गंगाजल से जलाभिषेक कर सामुहिक रूप से महामृत्युंजय व ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया। रविवार को गायत्री साधकों ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का गंगा जल से जलाभिषेक कर सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र व ओम नमः शिवाय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने जलाभिषेक से पूर्व स्वच्छता अभियान चलकर शिव वाटिका की साफ सफाई की। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा शुभ और कल्याणकारी चिन्तन चरित्र एवं आकांक्षाएं बनाना ही शिव अराधना है। मास्टर सत्यपाल राजपूत, घनश्याम सिंह, एचपी गुप्ता, कामेश शर्मा, सुमन वर्मा, पुष्पा रानी, नीलम बरनवाल, प्रभा राजपूत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें