Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsConstitution Day Arun Kumar Verma Highlights Dr Ambedkar s Vision for Justice and Empowerment

डा.भीमराव आंबेडकर की विरासत के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

Bijnor News - संविधान दिवस पर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित राष्ट्र की कल्पना की। भाजपा सरकार ने उनके विचारों को अपनाते हुए कई सामाजिक और आर्थिक सुधार किए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 25 Jan 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
डा.भीमराव आंबेडकर की विरासत के सम्मान कार्यक्रम का  आयोजन

स्योहारा। संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की थी जिसके चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। इनमें जन्मभूमि (मह्), शिक्षा भूमि (लंदन), दीक्षा भूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), और चैत्य भूमि (मुंबई) शामिल हैं। ये स्थल उनकी यादों और विचारों को संरक्षित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की, जो शोध और सामाजिक, आर्थिक बदलाव के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। भाजपा समर्थित सरकार ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके

साथ ही, 1990 में संसद में उनका चित्र स्थापित किया गया। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए 'भीम ऐप' लॉन्च किया गया, जिसका नाम बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के सम्मान में, उन्हीं के नाम पर रखा गया है। यह ऐप उनके योगदान के सम्मान और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

भाजपा सरकार ने 2016 में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन किया, जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति के पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद को बढ़ाया गया। भाजपा ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण को 10 वर्षों के लिए बढ़ाया। इसके अलावा, रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण लागू किया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।

भाजपा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण प्रदान किया। इस कदम से महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर वहाँ के नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। यह बाबासाहेब के दृष्टिकोण के अनुरूप था, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे का विरोध किया था। भाजपा सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। यह दिन संविधान के निर्माता के रूप में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए समर्पित है।

इस मौके पर उनके साथ अरुण वर्मा श्वेत रस्तोगी सभासद, कन्नू सिंह, मोहित कुमार ,अमित कुमार, मनु वर्मा, अमित वर्मा, महेंद्र सैनी, हरपाल सैनी ,मोहम्मद अहमद, शोभित,संतोष सैनी, कुश कुमार, आयुष वर्मा , गणेश वर्मा , शिवांश कुमार, चिराग, शिवकुमार, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र, सत्येंद्र कुमार, अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें