Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsColorful Kanwar Yatra Celebrates Lord Shiva with Devotional Spirit

...कांवड़ लेकर चली कतार भोले तेरी जय जयकार

Bijnor News - नजीबाबाद में कांवड़ियों का रेला हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए सड़कों पर दिखाई दे रहा है। रंग-बिरंगी कांवड़ें और भोलेनाथ के जयकारे आसमान में गूंज रहे हैं। कांवड़ियों ने मोटा महादेव सिद्धपीठ पर जल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 21 Feb 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
...कांवड़ लेकर चली कतार भोले तेरी जय जयकार

नजीबाबाद। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों का रेला सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सड़कों पर रंग बिरंगी और विशाल कांवड़ों की छटा बिखर रही है। भोले के जयकारों से आसमां गूंज रहा है। हरिद्वार मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रंग बिरंगी और विशाल कांवड़ लेकर कांवड़ियों के जत्थे भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालय की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। रंग बिरंगी कांवड़ देखने के लिए बच्चों और बड़ों की भीड़ रही। पहले पड़ाव मोटा महादेव सिद्धपीठ पर कांवड़ियों के जत्थे ने जल चढ़ाया और आगे बढ़ गए। हरिद्वार मार्ग पर रंग बिरंगी कांवड़ो की अनुपम छटा सभी को लुभा रही है। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की छन-छन और कांवड़ में बंधी घंटियों की आवाज से वातावरण गूंजने लगा है। कांवड़ लेकर चली कतार भोले तेरी जय जयकार जैसे उद्घोष करते हुए जोश और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मोटा महादेव पर स्वयं भू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सोटा खाकर आगे बढ़ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें