Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsCelebration of Ram Navami One Lakh Lamps Lit at Ram Leela Ground

एक लाख दीपकों की रोशनी से जगमगाया रामलीला मैदान

Bijnor News - बिजनौर में राम नवमी उत्सव पर रामलीला मैदान में एक लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। मैदान को रंगोली से सजाया गया और उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के गीतों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 6 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
एक लाख दीपकों की रोशनी से जगमगाया रामलीला मैदान

बिजनौर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामलीला मैदान में रविवार की शाम एक लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया। रामलीला मैदान को रंगोली बनाकर भी सजाया गया। बिजनौर के रामलीला मैदान में रविवार को रामनवमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान को एक लाख दीपकों से सजाया गया। जबकि सुंदर-सुंदर रंगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर बजरंग दल युवा शक्ति, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा व सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर एक लाख दीपकों को प्रज्जवलित किया। एक लाख दीपकों की रोशनी से रामलीला मैदान जगमग हो उठा। जबकि डीजे पर भगवान श्रीराम के गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। इस अवसर पर रामलीला सेवा समिति के संरक्षक संजय गुप्ता एडवोकेट, सभासद नीरज शर्मा, प्रदीप कौशिक, संदीप चौधरी, अभिषेक शर्मा व राहुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें