सेना के जवानों के लिए महिलाओं ने किया रक्तदान
Bijnor News - व्यापार मंडल ने मंडावली में सेना के जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान का उद्देश्य भारतीय सैनिकों के प्रति देश भक्ति की भावना को...

व्यापार मंडल की ओर से मंडावली में सेना के जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मंडावली में गहलोत मेडिकल स्टोर पर व्यापार मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश गहलौत ने बताया देश भक्ति की भावना लिए लोगों ने भारतीय सैनिकों के लिए रक्तदान किया है। उसे जिला ब्लड बैंक में जमा कराया जाएगा। रक्तदान करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। मौके पर डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, नागेंद्र सिंह चौहान, रवि, डॉक्टर आकाश, भावना शर्मा, जहूर जौली कर्मवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहित, अंकित कुमार, मनोज कुमार, विशाल कुमार आदि लोगों ने रक्तदान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।