Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsVande Bharat Train Hits Buffalo Near Nuanv Village 24-Minute Delay

अप वंदे भारत से टकराई भैंस, 24 मिनट रुकी ट्रेन

Bhadoni News - अप वंदे भारत से टकराई भैंस, 24 मिनट रुकी ट्रेन क क क क कक क क क क क कक क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 10 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
अप वंदे भारत से टकराई भैंस, 24 मिनट रुकी ट्रेन

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास गुरुवार की शाम अप वंदे भारत ट्रेन से भैंस टकरा गई। इसके कारण गाड़ी घटना स्थल पर 24 मिनट तक रुकी रही। उधर, सूचना पर पहुंचे रेलवे पुलिस के जवानों ने शव के टुकड़ों को रेलवे ट्रैक से दूर कर गाड़ी को आगे रवाना कराया। बता दें कि वाराणसी से चलकर दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 20175 अप वंदे भारत गाड़ी उक्त गांव से गुजर रही थी। तभी तीन बजकर 49 मिनट पर अचानक एक भैंस रेलवे ट्रैक पर आ गई। जिससे उसकी जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, ट्रेन 24 मिनट तक रुकी रही। संयोग ही अच्छा था कि गाड़ी की रफ्तार अधिक नहीं थी। जिसके कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर, वंदे भारत से भैंस के टकराने की सूचना के बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों में अफरा तफरी की स्थिति रही। माधोसिंह रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी चौकी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक और गाड़ी के इंजन से निकाला। उसके बाद गाड़ी को चार बजकर 13 मिनट पर शाम को आगे रवाना किया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय ने बताया कि ट्रक लाइन संख्या दो पर हादसा हुआ था। कहा कि रेलवे ट्रैक के आसपास जानवर ले जाने वालों को चेतावनी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें