सीएम स्वदेशी गौ संवर्धन योजना से मालामाल होंगे पशुपालक
Bhadoni News - सीएम स्वदेशी गौ संवर्धन योजना से मालामाल होंगे पशुपालक क क कक क क क क क क क कक क क क क

ज्ञानपुर, संवाददाता।
अन्नदाताओं के साथ ही पशुपालकों को भी अर्निंग को लेकर सरकार गंभीर है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्वदेसी गौ संवर्धन योजना के तहत जानवर खरीदने वालों को मालामाल किया जाएगा। गत दिनों ई लाटरी के जरिए चयन किया गया था। एक गाय खरीद पर सरकार 40 फीसदी सब्सिडी देने का काम करेगी।
बता दें कि सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही में उद्योग एवं कारोबार के नाम पर केवल कालीन ही है। इन दिनों उसकी भी हालात खस्ताहाल है। पश्चिमी यूपी एवं हरियाणा की ओर कारोबार तेजी से शिफ्ट कर रहा है। ऐसे में बेरोजगारी का दंश झेल रहे गांव के लोगों के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ताकि उन्हें घर बैठे की रोजगार देने का काम किया जा सके। खेती-बारी का काम करने के साथ ही पशुपालन करने वालों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना संचालित की गई है। जिसके तहत जिले में पहली बार राजस्थान और हरियाणा की साहीवाल, थारपारकर नस्ल की गायों को पाला जाएगा। योजना के तहत जिले में 23 किसानों को इसका लाभ दिया जाना था। इसके लिए जिले के 35 किसानों ने आवेदन किया था। बीते 17 फरवरी को निकाली गई ई-लॉटरी में किसानों का चयन किया गया था।
सीवीओ भदोही डा. एके सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लिए हाल ही में ई-लॉटरी के माध्यम से 23 पशुपालकों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से एक गाय पर 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। योजना के तहत अधिकतम एक लाख रुपये तक की गाय को खरीद सकते हैं। चयनित किसान खुद या विभाग के साथ राजस्थान-हरियाणा पहुंचकर पशुओं का चयन करेंगे। गाय की कीमत जितनी भी होगी। उस पर विभाग की ओर से 40 फीसदी तक सब्सिडी दिया जाएगा। अनुदान अधिकतम एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। इतने ही पैसों में विभाग पांच हजार रुपये का बीमा कवर भी देगा। एक किसान अधिकतम चार गाय का पोषण कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।