Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTribute to Shital Pal Remembering the Hero of 1857 Revolution

देश की आजादी में शीतल पाल का था अहम योगदान

Bhadoni News - देश की आजादी में शीतल पाल का था अहम योगदान क क कक क क क क क कक क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
देश की आजादी में शीतल पाल का था अहम योगदान

ज्ञानपुर, संवाददाता।

नगर के शीतल पाल तिराहा स्थित शीतल पाल की प्रतिमा पर रविवार को माल्यार्पण किया गया। उसके बाद पुण्यतिथि पर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हुए योगदान पर प्रकाश डाला गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि 1857 की क्रांति में उनके योगदान को देश ने याद किया था। अंग्रेज उनका नाम सुनकर कांपते थे। प्राणों की परवाह किए बिना ही अंग्रेज का सिर कलम कर दिया था। उसके बाद से देश में आजादी की जंग छिड़ी थी, जो आजादी तक जारी रही। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल ने कहा कि देश के विकास में समाज के हर वर्ग का योगदान रहा है। आजादी दिलाने से लेकर अब तक लोगों ने काम किया है। लेकिन जितना सम्मान चाहिए था, उतना मिला नहीं। खौफ में जी रहे अंग्रेजों ने धोखे से झूरी सिंह एवं शीतल पाल को गोपीगंज इमली के पेड़ पर फांसी लगा दिया था। इस मौके पर रामलाल पाल, त्रिवेणी पाल, ग्राम प्रधान कोमल पाल, सुशील कुमार पाल, इंद्रपाल, विशाल, संतोष कुमार, राम सागर, संदीप पाल, राजेश, कपिल, मुन्ना आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें