फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Bhadoni News - सुरियावां के वीरभद्रपट्टी गांव में एक विवाहिता सोनी का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि विवाहिता का परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को...

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वीरभद्रपट्टी गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। किसी बात को लेकर मृतका का परिवार से विवाद हुआ था। स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी।
बताया जाता है कि वीरभद्रपट्टी गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद के 35 वर्षीय पत्नी सोनी का साड़ी से बने फंदे पर शव लटकता मिला। पड़ोसियों की माने तो विवाहिता का रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात में लोग भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। ऐसे में सुबह परिजन बाहर से आवाज देने लगे तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में खिड़की से देखा गया तो महिला का शव फंदे से लटक रहा था। घर की महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। इस बीच परिजनों ने इसकी सूचना सुरियावां थाने में दे दी। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। विवाहिता की मौत को लेकर ग्रामीण आपस तें तरह-तरह की चर्चा करते रहे। उधर, पुलिस की माने तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।