Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSevere Heatwave Hits Gyanpur Health Risks Rise as Diarrhea Cases Increase

20 किमी रफ्तार से बही पुरवाई, पारा पहुंचा 40 तक

Bhadoni News - 20 किमी रफ्तार से बही पुरवाई, पारा पहुंचा 40 तक क क क क क क क क क क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 19 April 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
20 किमी रफ्तार से बही पुरवाई, पारा पहुंचा 40 तक

ज्ञानपुर, संवाददाता। पिछले दिनों से जिले में बह पुरवाई ने पारे के मिजाज को काफी गर्म कर दिया है। तीखी धूप, लू के थपेड़ों के चलते दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आलम यह है कि अब गर्मी ने आम जन मानस को व्याकुल करना शुरू कर दिया है। उधर, अन्नदाता मौसम का साथ मिलने के बाद मड़ाई कार्य को निपटाने में जी जान से लगे हुए हैं। इस वर्ष समय से पहले ही गर्मी ने जोरदार दस्तक देकर जन सामान्य की मुश्किलें बढ़ा दी थी। इस बीच कई दिनों पर पुरवा हवा बहने व बूंदाबांदी के कारण रात में तापमान कम हो जाता था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। इस बीच तीन दिनों से तेज रफ्तार के बाद पुरवाई बयार बहने के कारण तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि दस बजे के बाद जरुरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। कुछ ऐसा ही आलम शुक्रवार को भी देखा गया। उधर, 20 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ बह रही हवा का साथ मिलने के बाद किसान बची हुई गेहूं की फसल की मड़ाई करने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि दाने को सुरक्षित घरों में पहुंचाना है। पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज के चलते संक्रामक बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है।

जिला अस्पताल ज्ञानपुर में उल्टी, दस्त, डायरिया, बुखार, बदन दर्द आदि बीमारियों के मरीजों की अस्पतालों में भरमार देखी जा रही है। सीएमएस ने बताया कि डायरिया के मरीज शुक्रवार को एक दर्जन अस्पताल पहुंचे। लोगों से आह्वान किया कि बासी भोजन का सेवन न करें। साथ ही बेहद ही जरूरी काम पड़ने पर दोपहर में घर से बाहर निकलें।

बीडीएच 17: जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती डायरिया के मरीज।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें