Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsServer Outage Disrupts Land Registry at Local Sub-Registrar Office

सर्वर फेल होने से नहीं हो पाई जमीन की खरीद-फरोख्त

Bhadoni News - सर्वर फेल होने से नहीं हो पाई जमीन की खरीद-फरोख्त क क क क कक क क क क कक क क कक क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 1 March 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
सर्वर फेल होने से नहीं हो पाई जमीन की खरीद-फरोख्त

औराई, हिन्दुस्तान संवाद।

स्थानीय तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार को जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। सर्वर के काम न करने के कारण लोग मायूस लौटे। उधर, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी लाचार नजर आए। शाम तक काम न होने पर लोग घरों की ओर रूख किए।

बता दें कि रजिस्ट्री कार्यालय का नेटवर्क इधर कुछ दिनों से सुस्त चल रहा था। इसकेकारण काम-काज में दुश्वारियां आ रही थीं। शुक्रवार को अचानक पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। दूर दराज के गांवों से जो लोग जमीन की रजिस्ट्री कराने संग अन्य विभागीय कार्यों से आए थे, उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। काफी देर करीब चार बजे तक इंतजार के बाद लोग घरों को लौट गए। उनका कहना था कि आए दिन सर्वर एवं नेटवर्क की दुश्वारियों के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है बल्कि सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसका स्थाई निदान करना चाहिए।

तीन दिनों से कार्यालय में दिक्कतें हैं। शुक्रवार को पांच लोग जमीन की रजिस्ट्री कराए आए थे, उन्हें मायूसी हाथ लगी। जबक सारे कागजात उनके तैयार थे। सब रजिस्ट्रार ने कहा कि जनवरी माह से ही आए दिन इस तरह की दिक्कतें होती हैं। लेकिन काम चल रहा है। शुक्रवार को नेटवर्क न होने के कारण रजिस्ट्री का काम नहीं हो पाया है। उसे शनिवार को कराया जाएगा।

बीडीएच 04: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार को सर्वर न होने के कारण जमीन बिक्री एवं खरीद को आए मायूस बैठे लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें