Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSamajwadi Party Criticizes Government During PDA Jan Panchayat Program in Bhadohi

भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका बेहाल:सपा

Bhadoni News - भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका बेहाल:सपा क क कक क क क क क क कक क क क कक क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 24 Feb 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका बेहाल:सपा

भदोही, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को भी तीनों विधानसभाओं में किया गया। औराई विधानसभा के मूल्लूपुर में केश नारायण यादव, ज्ञानपुर के बसही में लालचंद बिंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सूबे में अपराध चरम पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। महिलाएं, छात्राएं, गरीब कोई भी सुरक्षित नहीं है। तहसीलों से लेकर थानों में दलाली प्रथा चल रही है। सत्ता पक्ष के इशारे पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जमीनी मामलों में बाढ़ सी आ गई है। राजस्व विभाग के लोगों द्वारा जाति एवं धर्म देखकर काम किया जा रहा है। समाज का हर तबका भाजपा से बेहाल है। सूबे के साथ ही कालीन नगरी में जो भी विकास कार्य कराए गए थे, सपा की सरकार में ही। आज तक भाजपा सरकार ने एक भी काम नहीं किया है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष श्यामला सरोज, कमला महतो, अजय बिंद, राजमणि बिंद, सलाहउद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, राजन यादव, पूर्व प्रधान हीरावती देवी, अजय बिंद, आकाश सरोज, महेंद्र पासी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें